संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं माता सविंदर हरदेव की मृत्यु के बाद अब मिशन की कमान छोटी बेटी सुदीक्षा के हाथ में होगी। अरबों रुपये की संपत्ति वाले संत निरंकारी मिशन की कमान संभालना सुदीक्षा के लिए किसी बड़ी चुनौती की तरह ही होगा, क्योंकि वर्तमान में दुनिया भर में मिशन के एक करोड़ से ज़्यादा भक्त हैं। दुनिया भर के 27 देशों में निरंकारी मिशन है और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। बताया जा रहा है कि विदेशों में मिशन के 100 से ज्यादा केंद्र हैं। भारत में भी करीब हर राज्य में लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं।
33 वर्ष की उम्र में 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर, जानें- कौन हैं सुदीक्षा
जुलाई महीने में ही निरंकारी मिशन के पूर्व सतगुरु स्वर्गीय बाबा हरदेव सिंह की छोटी बेटी सुदीक्षा को नया सद्गुरु बनाया गया था। बुराड़ी के समागम मैदान में माता सविंदर हरदेव सिंह ने तिलक लगा कर इस बात की औपचारिक घोषणा की थी। निरंकारी मिशन के प्रेस इंचार्ज कृपा सागर ने बताया था कि मिशन में दोनों बड़ी बहनों को कोई जगह नहीं मिली है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal