#बड़ी खबर: 31 मार्च को खत्म हो रही है Jio की प्राइम सर्विस, उसके बाद क्या?

#बड़ी खबर: 31 मार्च को खत्म हो रही है Jio की प्राइम सर्विस, उसके बाद क्या?

देशभर के सभी रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप की वैधता 31 मार्च 2018 को खत्म हो रही है। इस सर्विस को जियो ने पिछले साल फरवरी लॉन्च किया था और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 थी। 99 रुपये देकर कोई भी जियो यूजर्स 1 साल यानी 31 मार्च 2018 तक प्राइम सर्विस की मेंबरशिप ले सकता था। इस सर्विस के लेने के बाद यूजर्स को 1 साल तक कई सेवाएं फ्री में मिलेंगे और समय-समय पर ऑफर भी मिल रहे हैं, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि 31 मार्च 2018 को प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद क्या होने वाला है?#बड़ी खबर: 31 मार्च को खत्म हो रही है Jio की प्राइम सर्विस, उसके बाद क्या?
31 मार्च 2018 को प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद क्या होने वाला है?
वैसे तो कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी प्राइम मेंबरशिप को फिर से शुरू कर सकती है या फिर इसकी वैधता बढ़ा सकती है। यह भी हो सकता है कि नॉन प्राइम यूजर्स को भी कंपनी प्राइम सर्विस दे दे। इसके अलावा कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह नए प्लान पेश कर सकती है या फिर कुछ प्लान को अपडेट कर सकती है। बता दें कि दिसंबर में जारी रिपोर्ट के मुताबिक जियो के पास 160 मिलियन यूजर्स थे और इनमें से 80 फीसदी प्राइम मेंबर्स थे।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com