3 सितम्बर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रभावी छाप छोड़ पाने में सफल रहेंगे। आज छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनातमक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी।

वृषभ राशिफल— अपने बौद्धिक कौशल से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियों का बोझ आपके सिर पर डाला जा सकता है। बच्चों के साथ भरपूर समय बिताएंगे। आज प्रयास करना न छोड़ें क्योंकि आपको सफलता के लिए थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी होगी।

मिथुन राशिफल— कल्पनाओं को साकार करने का दिन है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित युवा नए प्रेम संबंधों में बंध सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेंगे। आपकी प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ कोई मूवी देखने जा सकते हैं।

कर्क राशिफल— आज अपनी आय को लेकर के चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थियों के मन में नए कोर्सेस को लेकर के भ्रम उत्पन्न हो सकता हैं। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखिये और कल्पनाओं के बजाय तथ्यों पर ध्यान दें। आज स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा चिंता हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज आपके अनुभवों से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। सफलता मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। आज कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं। आय के नए साधनों को विकसित करने के लिए प्रयत्न करेंगे। समाज सेवा की गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं।

कन्या राशिफल— आपके सामने आज अवसरों की बहुलता रहेगी। दिल खोलकर के अपनी बातें मित्रों से कहें,आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आज आपके प्रोजेक्ट्स में फाइनेंस की समस्याएं भी हल हो जायेंगी। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज के दिन सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

तुला राशिफल— सुखद खबरों के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र की योजना बना सकते हैं। आज उधार लेना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल— अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। यात्रा के दौरान बुरे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। बीमारियों में धन की बर्बादी हो सकती है। व्यापार को लेकर नयी योजनाओं को फिलहाल टाल दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य फलदायी रहेगा।

धनु राशिफल— नई दुकान या नये व्यवसाय शुरू करने के लिए आदर्श दिन है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। आज सफल और प्रतिष्ठित लोगों से आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मकर राशिफल— कई दिनों से लंबित कार्य आखिरकार सफलतापूर्वक समाप्त होंगे। जीवनसाथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। घर में कुछ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी पारिवारिक मुद्दे पर पिता के समर्थन मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशिफल— राजनीतिक वर्ग के लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें। सेहत का ध्यान रखें। प्रेमी जन से अपमान झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी।

मीन राशिफल— आलस्य से दूर रहें अन्यथा बड़े नुकसान हो सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सहेज कर रखें,गुम होने की संभावना ज्यादा है। कार्यालय में आपके कार्य पर सवाल खड़े किये जा सकते हैं। वाहन की गति धीमी रखें और चिडचिडेपन से बचें। भावनाओं में बहकर अपने राज किसी से भी शेयर न करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com