3 अक्टूबर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— व्यापार में नजदीकी लोगों से हानि होने की आशंका है। आँख मूंदकर किसी दावे पर भरोसा न करें। आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ेगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी उलझे हुये कार्य को लेकर तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी गिफ्ट की मांग रख सकता है।

वृषभ राशिफल— प्रेम और रोमांस के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक योजनायें सफल होंगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी दिखेगी। विदेशी स्त्रोतों से धन की प्राप्ति सम्भावित है। जीवनसाथी की गम्भीरता और परिपक्वता का आपको फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशिफल— मनोकामनायें पूरी होने का दिन है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको फ़ायदा मिल सकता है। कुछ करीबी लोग धोखा कर सकते हैं। आँखों में इन्फेक्शन की सम्भावना हो सकती है। अपने आहार और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशिफल— दूसरों के झगड़े में समझौता कराना आपके ऊपर ही भारी पड़ सकता है। ऑफिस और घर में मरम्मत आदि के कार्यों में धन खर्च करना पड़ेगा। रिश्तों में तालमेल की कमी हो सकती है। गीत-संगीत और कविता आदि ललित कलाओं में रूचि जागृत होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

सिंह राशिफल— किसी बड़े आर्थिक निवेश पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस में सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिलेगी। जल्दबाजी में फैसले न करें। महत्वपूर्ण मौके आपकी गलती से छूट सकते हैं।

कन्या राशिफल— नयी नौकरी प्राप्त हो सकती है। फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। चिन्ता और तनाव में कमी होगी। उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। लोग आप पर भरोसा करेंगे, उसे टूटने न दें। जीवनसाथी के साथ उत्तम वैवाहिक सुख भोगेंगे।

तुला राशिफल— आपके व्यक्तित्व में विरोधाभास देखने को मिलेगा। अपनी बातों पर कायम रहें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिजनों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कारोबार में उन्नति होगी।

वृश्चिक राशिफल— लगातार बढ़ते हुए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत में भी गिरावट के योग प्रबल हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कई लोग आपसे उधारी में धन की माँग कर सकते हैं। विदेश यात्रा की सम्भावना हो सकती है।

धनु राशिफल— स्वास्थ्य समस्याओं के कारण धन खर्च करना पडेगा। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के करियर में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शरीर में आलस्य और बुखार की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मकर राशिफल— सामजिक सम्मान में वृद्धि होगी। ऊर्जा और उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। व्यापारी वर्ग को नये मौके प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

कुम्भ राशिफल— इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति की सम्भावनायें बन रही हैं। पिता के साथ कई तरह की चर्चा करेंगे। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ खरीदारी और एंटरटेनमेंट के लिए घूमने जा सकते हैं।

मीन राशिफल— महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान पैदा हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिये। अफवाहों पर ध्यान न दें। वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। कानूनी उलझनों के कारण परेशान हो सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com