26 सालों से दिल टूटे आशिकों का दर्द बयां कर रहा है Altaf Raja का सॉन्ग

एक वक्त हुआ करता था, जब सिनेमा जगत में दिल टूटे और प्यार में वेबफाई वाले गानों का चलन काफी देखने को मिलता था। इस तरह के गीतों में सबसे बड़ा योगदान गाया अल्ताफ राजा (Altaf Raja) का रहा, जिन्होंने अपनी कई म्यूजिक एल्बम में सिर्फ सैड सॉन्ग को शामिल रखा, जिन्हें आज कल्ट माना जाता है।

इसी आधार पर हम आपको अल्ताफ राजा के एक ऐसे ही दर्द भरे नगमे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 26 सालों से आशिकों के जख्मी दिल का दर्द बया कर रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है।

अल्ताफ राजा का क्लट सैड सॉन्ग
एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अल्ताफ राजा ने फिल्मों से ज्यादा अपनी म्यूजिक एल्बम के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी। जो मौजूदा समय में किसी भी गायक के लिए कर पाना काफी टफ टास्क माना जाता है। तुम तो ठहरे परसदेसी की अपार सफलता के बाद साल 2000 में अल्ताफ की दूसरी म्यूजिक एल्बम दिल के टुकड़े हजार हुए को लॉन्च किया गया, जिसमें सैड सॉन्ग की भरमार रही। इसमें एक गीत था- पहले तो कभी-कभी गम था… (Pehle To Kabhi kabhi Gham Tha)।

अल्ताफ राजा के इस दर्द भरे गाने को आज भी कल्ट माना जाता है, क्योंकि अपनी मधुर आवाज में जिस तरह से उन्होंने इस गीत को गाया, वह हर किसी के दिलों-दिमाग पर छा गाया। इस दौर में अगर किसी लड़के का दिल टूटता है, तो वह अल्ताफ राजा के पहले तो कभी-कभी गम था… सॉन्ग सुनना पसंद करता है।

दिल के टुकड़े हजार हुए (Dil Ke Tukde Hazaar Huye) एल्बम के इस बेहतरीन गीत को अभिनेत्री नौशीन अली सरदार (Nausheen Ali Sardar) और अभिनेता खालिद सिद्दीकी (Khalid Siddique) पर फिल्माया गया। इन दोनों की केमिस्ट्री ने भी इस दर्द भरे नगमें जान फूंक दी थी।

अल्ताफ राजा का गायिकी का खास अंदाज
बतौर गायक अल्ताफ राजा का अंदाज काफी निराला था। वह गानों में अपनी मधुर आवाज के अलावा उनमें शायरियों को भी शामिल रखते थे, जो उन सॉन्ग्स की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता था। अपने करियर में अल्ताफ साहब ने 100 से अधिक शानदार गीतों को गाया था और ज्यादा गीत म्यूजिक एल्बम में शामिल थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com