26 जनवरी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश को संबोधित करेंगे

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इस सम्बोधन का हिन्दी में प्रसारण आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर आज शाम सात बजे से होगा। इसके तुरंत बाद ही यह प्रसारण अंग्रेजी में किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में ‘राष्ट्र के नाम सम्बोधन’ का प्रसारण होने के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी रात्रि साढ़े 9 बजे से अपने विभिन्न क्षेत्रीय नेटवर्कों पर इसका प्रसारण करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com