आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 26 अप्रैल का राशिफल।
26 अप्रैल का राशिफल-
मेष- आज भाग्य साथ देगा और यात्रा में लाभ मिलेगा। आज भाग्यवश कुछ काम बनेगा, इसके अलावा पूजा-पाठ में भाग लेंगे। आज स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार अच्छा, प्रेम भी करीब-करीब अच्छा है।
वृषभ- आज पूजा-पाठ में मन लगेगा और आशातीत सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापारिक लाभ होगा और नए व्यापार की संभावना है। आज उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा और पिता के साथ में लाभ होगा।
मिथुन- आज सफलता मिलेगी। आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा। इसके अलावा आय के नवीन स्रोत बनेंगे और मन में प्रसन्नता होगी। आज यात्रा में लाभ मिलेगा और बच्चों की सेहत में सुधार होगा।
कर्क- आज बचकर समय को पार करें और चोट लग सकती है। आज आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह- आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है और प्रेमी-प्रेमिका बड़े सौहार्दपूर्ण ढंग से मिलेंगे। आज अच्छा निर्णय लेने वाले हैं। आज नवप्रेम का आगमन होगा और बड़ा शुभ समय चल रहा है।
कन्या- आज विरोधी स्वयं नतमस्तक होंगे और गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, व्यापार उत्तम है।
तुला- आज जीवन में आनंद है और पति-पत्नी के साथ बहुत अच्छा अवसर है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। आज नव सम्बन्ध का आगमन हो सकता है और व्यापारिक लाभ होगा। उत्तम समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है।
वृश्चिक- आज स्वास्थ्य मध्यम से उत्तम की ओर है और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।आज धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों की वृद्धि होगी और वाणी ठीक रहेगी। आज स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।
धनु- आज शारीरिक दुर्बलता के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा खर्च की अधिकता से मन परेशान होगा। आज स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में थोड़ी दूरी, व्यवसायिक स्थिति करीब-करीब ठीक होगी।
मकर- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। आज घर में कुछ उत्सव हो सकता है और मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ- आज बड़े शुभ काम होंगे। आज जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी और स्वास्थ्य उत्तम, व्यापार उत्तम, प्रेम मध्यम है। आज आप दान करें।
मीन- आज आशातीत सफलता मिलेगी और व्यापार में वृद्धि होगी। आज भाई-बहन का साथ होगा और समय लाभदायक समय है। इसके अलावा स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal