25 सितम्बर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— अधिनस्तों का सहयोग उत्तम होगा, मेंहनत का फल आपको जरूर मिलेगा धैर्य से काम लीजिये। किसी से सर्मथन मिल  सकता है।

वृषभ राशिफल— वाणी प्रभावशाली रहेगी, अचानक धन की प्राप्ति होगी। आप सत्य का साथ देंगे तो बिगड़ी बन सकती है सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल— आपके बुद्धि कौशल को देखकर लोग हतप्रभ रहेंगे, आपकी विनम्रता एवं व्यवहार से लोगों के बीच आकर्षण को केन्द्र रहेंगे। आपकी चंचलता ही आपकी पहचान होगी।

कर्क राशिफल— मोक्ष से संबंधित ज्ञान की प्राप्ति संभव है, किसी कारण से अस्पताल जाने की संभावना है अपनी प्रिय वस्तु का ध्यान रखिये खो सकती है।

सिंह राशिफल— आय के साधनों में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा, बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से लाभ होगा।

कन्या राशिफल— राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय उत्तम है, प्रतिष्टित लोगों से मुलाकात होगी। प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे।

तुला राशिफल— भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी, ससुराल के लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपनी बुद्धिमता के प्रर्दशन से धन अर्जित कर सकते है।

वृश्चिक राशिफल— वाहन सावधानी से चलायें, दुघर्टना में चोट आदि का भय रहेगा। अपनी किसी वस्तु समय पर न मिलने से मानसिक कष्ट होगा।

धनु राशिफल— भागीदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी, रोजगार मिलने की संभावना रहेगी। लोगों को कायदे कानून की बात बताने लगेंगे।

मकर राशिफल— अपनों की चिंता से मन दु:खी रहेगा, लेन देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुराना रोग तकलीफ दे सकता है।

कुम्भ राशिफल— प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, आपके अनुयायीयों की संख्या में वृद्धि संभव है। बिना प्रयास के से लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशिफल— माता की चिंता समाप्त होगी, सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाहन सुख मिलेगा। जनता के बीच आपकी छवि उत्तम रहेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com