अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म पंगा का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गयाl ओस फिल्म में कंगना रनौत, जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीता गुप्ता की अहम भूमिका हैं। यह ट्रेलर 24 घंटे में 2019 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया हैl इसे 24 घंटे 44 मिलियन बार देखा गया हैंl इसके चलते इसने अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 को को पीछे छोड़ दिया है।
3 मिनट 3 सेकंड के इस ट्रेलर को 44 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है और इसे देखकर फिल्म शानदार होने की बात का अंदाजा लगता है। इस बात से खुश होते हुए कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट्स करते हुए कहा कि वह ‘सबसे रोमांचक खबर’ शेयर करने जा रही हैं।
इसके बाद उन्होंने पंगा का पोस्टर शेयर करते हुए इस बारे में बताया कि यह 2019 की सबसे ज्यादा पसंद किया गया और देखा गया ट्रेलर है। इस बारे में बताते हुए रंगोली ने लिखा है, ‘पंगा का ट्रेलर 24 घंटे के भीतर 44M बार देखा गयाl एक महिला निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी सभी पुरुष निर्देशकों के बीच तनकर खड़ी है।’
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘न केवल एक्ट्रेस बल्कि वीमेन डायरेक्टर्स को भी कमकर आंका जाता है। जैसे की प्रत्येक परिवार में मां को कम कर आंका जाता है, लगता है कि भारत अब उसे बदलने के लिए तैयार है।’
फिल्म पंगा के ट्रेलर को ज्यादातर लोग पसंद कर रहे है। फिल्म पंगा एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, इसका निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया हैl यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होनेवाली है। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की बागी एक्ट्रेस मानी जाती हैl उन्होंने कई मौकों पर फिल्म निर्देशक करण जोहर पर निशाना साधा है और बॉलीवुड म वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया हैंl कंगना रनौत जल्द फिल्म धाकड़ में भी नजर आएंगीl