2 सितम्बर 2019 का राशिफल…

मेष राशिफल— उमंग-उत्साह के साथ अपने कार्य में रमे रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नए अनुभवों से आपका आत्मविश्वास बढेगा। कलात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। आज नए निवेश से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। उच्चशिक्षा में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। तकनीक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। प्रेमीजन का साथ एवं सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल— कार्य की रफ़्तार थोड़ी सुस्त रहेगी। अपने संपर्कों का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। रिश्तेदार आपसे धन की मांग कर सकते हैं। जमीन के कारोबारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी का अपमान न करें।

कर्क राशिफल— सॉफ्टवेयर,IT और कंसल्टेंसी से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन जबरदस्त सफलता प्रदायक रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय काफी शुभ है। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध थोड़े खराब हो सकते हैं। आज दूसरी किसी गतिविधि में उलझने के बजाय अपनी प्रतिभा का सार्थक उपयोग करने का प्रयास करें।

सिंह राशिफल— अतीत में हुई गलतियों को लेकर भविष्य की चिन्ता रहेगी। धन की कोई समस्या नहीं होगी लेकिन फिर भी अनावश्यक खर्च करने से बचिए। मुश्किल में घर-परिवार वाले लोग आपका समर्थन करेंगे। आज क्रेडिट से काम चलाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशिफल— थोड़ी सी मेहनत से शानदार परिणामों की प्राप्ति होगी। खनिज उत्खनन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन कार्य की अधिकता से थकान भी अवश्य लगेगी। जीवनसाथी के साथ आज बैठकर चर्चा करें, कई मुश्किलों का हल निकल आयेगा।

तुला राशिफल— आज मेहनत तो बहुत करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम उससे भी बेहतर होगा। आज कुछ न कुछ करते रहें यदि खाली बैठेंगे तो तनाव भरे विचारों के प्रभाव में आ जायेंगे। परिवार में विवाह को लेकर आम सहमति बन सकती है। दूर की यात्राओं से आज परहेज करें तो उत्तम होगा।

वृश्चिक राशिफल— दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा लेकिन शाम को अपनी तरक्की के प्रति संदेह और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है। सभी उलझे काम आज सुलझ जायेंगे। आपकी कार्यशैली की जमकर प्रशंसा होगी। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। आपके विश्वास पर लोगों का विश्वास टिका रहेगा।

धनु राशिफल— प्रोफेशनल लाइफ बहुत सक्रिय और सशक्त रहेगी। आपके अनुभवों का लाभ आपके जूनियर्स को भी मिलेगा। आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर राशिफल— मन विचलित और खिन्न सा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निराशा हाँथ लग सकती है। अपशब्दों के प्रयोग से बचें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है।

कुम्भ राशिफल— जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आर्थिक मोर्चे पर बड़े प्रोजेक्ट्स हाँथ में आयेंगे किन्तु धैर्यवान होकर ही फैसला करें। आज कुछ नया पढ़ने की इच्छा जागृत होगी।

मीन राशिफल— बच्चों के साथ अच्छा और सार्थक समय बिताएंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल में दिन सामान्य रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com