सिक्किम से लगते इलाके डोकलाम में चीन की गुस्ताखी तो आपको याद ही होगी। साल 2017 में चीन ने डोकलाम क्षेत्र में न सिर्फ माहौल खराब किए रखा, बल्कि बार-बार 1962 युद्ध की याद भी भारत को दिला रहा था। यह तो आपको ज्ञात ही होगा कि 1962 के युद्ध में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। चीन अपना रवैया तो नहीं बदलेगा, लेकिन लगता है वह इतिहास को भी छानकर याद रखता है। हमारे इस पड़ोसी देश को 1962 तो याद है, लेकिन वह इसके बाद भारत के दिए घाव पूरी तरह से भूल गया है। 1962 के बाद भारत और चीन के बीच 1967 में भी एक छोटा युद्ध लड़ा गया था। दो दिन चले इस युद्ध में चीन को बुरी तरह मात खानी पड़ी थी।
साल 1962 के बाद चीन ने भारत के अक्साई चिन को हड़प लिया था। इसके बाद ड्रैगन ने 1967 में भारत-चीन और भूटान के बीच आने वाले चोला इलाके को भी हड़पने की कोशिश की। लेकिन इस बार चीन को बुरी तरह से मुह की खानी पड़ी थी। भारतीय सेना ने उस वक्त चीन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन चीन अपने इस इतिहास को भूल जाता है, उसे सिर्फ 1962 याद रहता है। दो दिन चली यह लड़ाई 1 अक्टूबर 1967 को शुरू हुई थी और 2 अक्टूबर 1967 को चीनी सैनिकों के भागने के साथ खत्म हुई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal