17 जनवरी को अंतरिक्ष में होगा धमाल जब जीसैट भरेगा उडान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण एरियन-5 लॉन्च व्हैकल से 17 जनवरी को किया जाएगा।

यह प्रक्षेपण फ्रेंच गुएना के कोउरू शहर से तड़के 2.35 बजे होगा। इसकी जानकारी इसरो ने दी है। यह इसरो का इस साल यानी 2020 का पहला मिशन होगा। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।

जीसैट -30 इसरो द्वारा डिजाइन किया हुआ और बनाया गया एक दूरसंचार उपग्रह है।यह राज्य-संचालित और निजी सेवा प्रदाताओं को संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता बढ़ाएगा। मिशन की कुल अवधि 38 मिनट, 25 सेकंड होगी। यह 107 वां एरियन 5 मिशन होगा। कंपनी ने 40 साल पूरे हो गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com