आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 मार्च का राशिफल।
16 मार्च का राशिफल-
मेष- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। आज कुछ खराब समाचार मिल सकता है। इसके अलावा नुकसान हो सकता है। आज स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार अच्छा है।
वृषभ- आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेटदर्द से परेशान हो सकते हैं। आज प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। कोई परेशानी की बात नहीं है।
मिथुन- आज आपके लिए जोखिम बना हुआ है। बहुत बचकर समय को पार करें। आज स्वास्थ्य खराब है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है।
कर्क- आज आप भावनात्मक बातों में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बड़ा नुकसान हो सकता है। आज प्रेम में लड़ाई हो सकती है। आज व्यपारियों के लिए मध्यम समय है। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम, व्यापार भी मध्यम है।
सिंह- आज आशातीत सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है और प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है।
कन्या- आज आपकी मेहनत सफल होगी। सब अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। बाकी चीजें ठीक हैं। प्रेम, व्यापार आपका सही चलेगा।
तुला- आज आपको बड़ा लाभ होने की आशंका है। आज थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार आपका सही चलेगा।
वृश्चिक- आज आपका समय कुछ अच्छा तो कुछ बुरा बना रहेगा। बाकि ठीक चलेंगे आप। आज प्रेम मध्यम है और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं आप।
धनु– आज भाग्य साथ देगा। धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम मध्यम, व्यापार सही चलेगा और सब ठीक है।
मकर- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक चल रहा है।
कुंभ- आज शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। आज अपने आप पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार आपका सही चलेगा और बड़ा काम हो पूरा सकता है।
मीन- आज स्थिति अच्छी है। कोई जोखिम नहीं है लेकिन खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। आज स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम सही नहीं चल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal