जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में 80 साल की वृद्धा के साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह चौकस है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात एक लड़का मच्छरदानी में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो घर के लोग और ग्रामीण पहुंचे। आरोपित किशोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित को कब्जे में ले लिया। किशोर की स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में रखा है।
थाना प्रभारी अमृत लाल वर्मन ने बताया कि पीडि़ता ने अपने गांव के किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस पूरी तरह चौकस है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal