15 की उम्र में लड़के की आवाज बनकर Sunidhi Chauhan ने गाया था कल्ट गाना

कई बार फिल्म से ज्यादा पॉपुलर उसके गाने हो जाते हैं। कभी-कभी गानों की वजह से ही दर्शक फिल्म देखने चले जाते हैं। 90s में एक फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ था। इस फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन गाने इतने सुपरहिट हुए कि साथ में फिल्म को भी सफल बना गए।

फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म उनके करियर के लिए भी सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइन्ट रहा था। उदित नारायण (Udit Narayan) ने फिल्म के ज्यादातर गाने गाए और अलका याग्निक ने भी अपनी आवाज दी। मगर सबसे ज्यादा पॉपुलर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) का गाना रहा।

27 सालों से सुपरहिट है गाना
आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र 15 साल की उम्र में सुनिधि चौहान ने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए एक सुपरहिट गाना गाया था जो आज भी दिल छू लेता है। यह गाना सदाबहार बन गया था। यह गाना अक्षय की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जानवर’ का ‘तुझको ना देखूं तो जी घबराता है’ (Tujhko Na Dekhun To Ji Ghabrata) है। यह गाना अक्षय और चाइल्ड एक्टर आदित्य कपाड़िया पर फिल्माया गया है।

लड़के की आवाज में गाया था गाना
यह एवरग्रीन हिट सॉन्ग पिता और बेटे के प्यार को बयां करता है। इस गाने के खूबसूरत बोल समीर अनजान ने लिखे थे, जबकि गाने की धुनों को आनंद मिलिंद ने तैयार किया था। इस गाने को उदित नारायण और सुनिधि चौहान ने गाया था।

गाने में उदित अक्षय कुमार की आवाज बने थे, वहीं सुनिधि ने चाइल्ड एक्टर आदित्य की आवाज में गाना गाया था। गाने में 15 साल की सुनिधि की आवाज में वह मासूमियत थी जिसने हर किसी को कायल बना दिया था।

सुपरहिट रही थी फिल्म
बात करें फिल्म के बारे में तो जानवर अक्षय कुमार के करियर के लिए टर्निंग प्वॉइन्ट रहा था। इस फिल्म को सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था, जबकि लीड रोल में करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी भी थीं। फिल्म की कहानी गैंगस्टर बाबू और ट्रेन क्रैश में मिले बच्चे की कहानी है जिनके बीच खून का नहीं बल्कि दिल का रिश्ता होता है। इस फिल्म ने बजट के तीन गुना ज्यादा कमाई की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com