प्रदेश में संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे का क्रम जारी है। आक्रोशित लोगों ने आज एटा तथा फिरोजाबाद में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया है। दोनों ही शहरों में पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
एटा शहर के शिवसिंहपुर में आज दिन में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई है। अराजक तत्वों ने उनकी प्रतिमा का अंगूठा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद में पार्क की चहारदीवारी में निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal