‘लक’ ‘किस्मत’ ‘भाग्य’ जैसी चीजों पर अगर आपको भरोसा न हो तो एक बार यह मामला जरूर पढ़ें। इसके बाद शायद आप यकीन करें। 13 साल पहले खोई हुई कोई नायाब चीज आपको इस तरह मिलेगी तो आप जरूर यकीन करेंगे। दरअसल, हुआ यूं था कि साल 2004 में एक महिला की हीरे जड़ी अंगूठी उसके घर के बगीचे में काम करते हुए कहीं खो गई थी। इसके बाद वह अंगूठी 13 साल बाद एक गाजर में फंसी मिली। यह करिश्मा देखकर महिला दंग रह गई। 

आपको यकीन नहीं होगा उस महिला की यह अंगूठी एक गाजर में फंसी मिली। यह मामला कनाडा के अल्बर्टा नामक स्थान का है। यह घटना ‘मैरी ग्राम्स’ नामक महिला के साथ बीत चुकी है। उन्होंने अपने बगीचे में हीरे की एक अंगूठी खो दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal