1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म? 12 जुलाई को आ सकती है लाड़ली बहना की 38वीं किस्त

मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के मेहगांव में आयोजित कार्यक्रम से योजना की अगली किस्त जारी कर सकते हैं।

हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का 12 जुलाई को मेहगांव में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसी कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की जुलाई माह की किस्त भी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

इस संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के अंतरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी। उस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये की राशि हस्तांतरित की थी। बता दें प्रदेश सरकार ने जून 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत शुरुआत में 1 हजार रुपए दिए जा रहे थे। इस बढ़ाकर अब 1500 रुपए कर दिया गया हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com