होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये कार्य

होलाष्टक अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 रविवार को है। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में बुरे परिणाम मिलते हैं।

 सनातन धर्म में होली के पर्व का खास महत्व है। इस त्योहार से आठ दिन पहले से होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024, रविवार को है। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में बुरे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होलाष्टक की अवधि में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

होलाष्टक में न करें ये काम

  • शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान शादी, नामकरण, गृह-प्रवेश, मुंडन, संस्कार इत्यादि जैसे कई तरह के अनुष्ठानों पर रोक लग जाती है।
  • इसके अलावा होलाष्टक की अवधि के समय यज्ञ और हवन भी नहीं करना चाहिए और निवेश या व्यापार भी नहीं शुरू किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से नुकसान का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
  • होलाष्टक के दौरान में नया मकान, चल-अचल सम्पत्ति जैसे गहने और गाड़ी की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। साथ ही इस दौरान मकान का निर्माण भी नहीं शुरू करना चाहिए।

इस दिन से लगेगा होलाष्टक

पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट से होगाऔर जिसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से लगेगा और 24 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com