Hemant Soren on ED inquiry झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में कल यानी गुरुवार को ईडी ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इस सब के बीच ईडी की अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी संभावना है कि ईडी की टीम उनसे शुक्रवार को भी पूछताछ कर सकती है।

इसी बीच सीएम आवास के पास आज यानी शुक्रवार को भारी संख्या में हेमंत सोरेन के समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जुटान लगा रहा। साथ में सत्तापक्ष के विधायकों का भी जुटान लगा रहा। सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में समर्थकों व कार्यकर्ताओं को संबंधित किया। अपने संबंधोन में हेमंत सोरेन ने कहा कि एक- एक आदमी घर से निकले। साजिश का पर्दाफाश करें। झारखंड के लोग झुकना नहीं जानते। कोई हमें गोली- बंदूक से नहीं डरा सकता।
हेमंत सोरेन ने गुरूवार को ईडी से हुई पूछताछ को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि मैंने पूछा जो आरोप लगाया क्या दो साल का है। उन्होंने कहा नहीं पहले का भी है। हमने पूरे सहयोग की बात कही। दूध का दूध पानी का पानी करने को कहा। हमे जांच से गुरेज नहीं।
सिर्फ गैर बीजेपी राज्यो में ही जांच एजेंसियां भेजी जाती है, गुरुजी को भेजा था जेल लेकिन वे बेदाग साबित हुए
उन्होंने कहा कि पूरे देश मे सिर्फ गैर बीजेपी राज्यो में ही जांच एजेंसियां भेजी जाती है। धैर्य से इनके षडयंत्र का पर्दाफाश करना है। जब जब जेएमएम पर मुसीबत आई है, हम मजबूत हुए है। संघर्ष हमरा इतिहास है। गुरुजी को भी जेल भेजा गया था। लेकिन कोई दाग उनपर नहीं लगा। वो बेदाग साबित हुए।
20 साल हम बेवकूफ बने, अब इनलोगो को बोका बनाने का समय आ गया
उन्होंने कहा कि अब मूलवासी आदिवासियों का राज होगा। हम वीरों के वंशज है। झारखंड के हर प्रमंडल में अमर शहीद है। 20 साल हम बेवकूफ बने। अब इनलोगो को बोका बनाने का समय आ गया। हमारी एकजुटता ही राज्य को बचा सकता है। इन लोगों ने सबको ठगा है। जनता को कर्मचारिंयों को सबका हक मारा है। हमे डराने की कोशिश हुई। लेकिन इन्हें पता नहीं जब हम अंग्रेजो से नहीं डरे तो इनसे क्या डर है।
मूलवासी आदिवासी को एक छत के नीचे आना होगा
आप सभी का आभार आपकी एकजुटता से मुझे बल मिलता है। आप साथ दीजिये हर तूफान झेल लेंगे। आप चिंता मत करिए। हर हाल में मूलवासी आदिवासी को एक छत के नीचे आना होगा।
षडयंत्र के तहत झारखंड को इन्होंने पिछड़ा बनाया
देश का हाल किसी से छिपा नहीं है। षडयंत्र के तहत झारखंड को इन्होंने पिछड़ा बनाया। हमारी नीति ऐसी है की झारखंड दस साल में गुजरात को टक्कर देगा। हमे पता है क्या करना है। बीजेपी वाले एसी में बैठ हमे लूटते है। आपकी एकता देख हम और मजबूती से लड़ेंगे। आप दूर दूर से आये है। इस राज्य की इतिहास अलग है। हम गोली बारूद से नहीं डरते हम तीर धनुष वाले हैं।
सभी विधायकों को रांची में ही रहने का निर्देश
बता दें कि सीएम आवास में सत्ता पक्ष के सारे विधायक और हेमंत सरकार के मंत्री भी हैं उनके साथ मौजूद है। सभी विधायकों को फिलहाल रांची में ही रहने का निर्देश दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal