हूती विद्रोहियों ने अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति के महल पर किया हमला

यमन में सऊदी अरब समर्थित सरकार ने बताया है कि शुक्रवार को हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमले किए। सरकार ने इन हमलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है।

इस बीच सऊदी अरब ने दावा किया है कि शुक्रवार को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने हूती लड़ाकों के छोड़े हमलावर ड्रोन को मक्का क्षेत्र में गिराया है जबकि हूती की ओर एक्स पर कहा गया है कि सऊदी का दावा झूठा है। उसने मक्का पर हमले के लिए कोई ड्रोन नहीं छोड़ा है।

हूती ने कहा, शुक्रवार को संगठन ने सऊदी अरब क्षेत्र में ही कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की है। विदित हो कि मक्का इस्लाम धर्म के अनुयायियों का सबसे ज्यादा पवित्र शहर है। प्रतिवर्ष लाखों लोग हज करने के लिए वहां जाते हैं।

इससे पहले भी सऊदी अरब ने कई बार मक्का और मदीना पर हूती के हवाई हमलों को विफल करने का दावा किया लेकिन हर बार हूती ने हमले की कोशिश का खंडन किया है।

प्रेट्र के अनुसार सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी सेवाओं को अब 14 नवंबर तक स्थगित रखने का फैसला किया है। हूती के हमलों से पहले दोनों कंपनियों की नियमित यात्री विमान सेवाएं रियाद, जेद्दा और दम्मम के लिए थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com