हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 2 अधिकारियों का किया ट्रांसफर

हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी सत्येन्द्र दूहन को तत्काल प्रभाव से हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। दूहन वर्तमान में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक तथा विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

एक अन्य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी एस. नारायणन, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक सचिव हैं, उनको राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा के सदस्य सचिव के अतिरिक्त कार्यभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com