हरियाणा में पैट्रोल-डीजल, LPG को लेकर अफरा-तफरी

हिसार : अमेरिका – इसराइल और  ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब हरियाणा में भी दिखने लगा है। एल.पी.जी. के बाद पैट्रोल और डीजल की किल्लत की आशंका से लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। हिसार, भिवानी, बल्लभगढ़ और जींद समेत कई जिलों के पैट्रोल पंपों पर शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग जल्दबाजी में अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

हिसार में हालात इतने बिगड़ गए कि गुरुवार रात करीब 10 बजे अधिकांश पंपों पर पैट्रोल और डीजल खत्म हो गया। कैमरी रोड स्थित पैट्रोल पंप और अग्रोहा के 2 पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म होने से पैट्रोल नहीं का नोटिस लगाना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। डीजल खत्म होने के कारण लोग शहरों के पंपों का रुख कर रहे हैं।

उधर यमुनानगर में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पैट्रोल पंप संचालकों ने बोतल या ड्रम में तेल देने पर रोक लगा दी है। जींद में एल.पी. जी. सिलैंडर की सप्लाई बाधित होने से लोगों में रोष देखने को मिला। करीब 200 मीटर लंबी कतार में लोग खाली सिलैंडर लेकर खड़े रहे और बाद में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com