हरियाणा मौसम ने करवट ले ली है। लगातार 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट होगी और हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज14 जिलों और गुरुवार व शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वह कल और इससे अगले दिन भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बीते दिन 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के मौसम में बदलाव देखने को मिला जहां प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला मेवात में 5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
