हरियाणा में मंगलवार सुबह से ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। 10 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 27 से लेकर 29 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बुधवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत,पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं गुरुवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखीदादरी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शुक्रवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखीदादरी में घना कोहरा छाया रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal