हरिद्वार में संत समाज की ओर से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्रीजी वाटिका में सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वामी रामदेव और महंत रवींद्र पुरी समेत कई लोग मौजूद हैं।
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होने पहुंचे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, योग गुरु स्वामी रामदेव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी समेत संत समाज के लोग और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं। कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है।
कार्यक्रम को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal