स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में दिखेगी मालवा-निमाड़ की झलक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर इस बार 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पारंपिरक एट होम कार्यक्रम में ध्य प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का जलवा देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राजनीतिक नेता, राजनयिक, राजदूत और अन्य विदेशी मेहमानों के साथ लगभग 500 अतिथि शामिल होंगे।

राष्ट्रपति भवन में क्या होगा खास?

राष्ट्रपति भवन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वतंत्रता दिवस “एट होम” रिसेप्शन के लिए तैयार किया जा रहा है। इस दौरान यहां मेहमानों की मेज पर मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ की परंपरा, भील और गोंड कला के रंग तथा प्राचीन बाघ प्रिंट की अनूठी कलाकृतियां सजाई जाएंगी।

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में भील समुदाय का घर, गोंड समुदाय का आंगन, आदिवासी शादी की जगह, छत्तीसगढ़ का मेटल आर्ट और महाराष्ट्र व गोवा की शानदार ज्यामितीय कलाकृतियां भी वहां मौजूद होंगी।

इतना ही नहीं, शाही चांदी के बर्तनों और राष्ट्रपति के विशेष क्रॉकरी सेट के बीच रखा बाघ प्रिंट कला का एक अनूठा नमूना, भारतीय शिल्प और डिजाइन की प्राचीन परंपरा की कहानी भी दर्शाएगा।

निमंत्रण पत्र ने खींचा सबका ध्यान

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए जारी किया गया निमंत्रण-पत्र स्वयं में कला, सतत पर्यावरण प्रथाओं और सामुदायिक भागीदारी का एक अद्भुत प्रतीक है।

इस निमंत्रण-पत्र की थीम और डिजाइन मुख्य रूप से चार राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की समृद्ध कला परंपराओं, ऊंचे-नीचे पहाड़ी भू-भागों और नदियो के गहराई से जुड़े पर्यावरण संरक्षण प्रयासों पर आधारित है। इस संपूर्ण निमंत्रण पैकेज को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) अहमदाबाद ने तैयार किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com