स्लोवेनिया में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास को बनाया था निशाना, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने स्लोवेनिया की राजधानी लजुब्लजा में भारतीय दूतावास के परिसर को नुकसान पहुंचाए जाने और उसकी रूपरेखा बिगाड़ने की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वियना कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसरों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता और उनकी सुरक्षा करना अनिवार्य है।

विदेश मंत्रालय ने स्लोवेनियाई अधिकारियों से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम स्लोवेनिया के ल्युब्लियाना में अपने दूतावास परिसर को भारत-विरोधी तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की निंदा करते हैं। वियना कन्वेंशन के तहत, राजनयिक परिसरों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता और उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए।

कार्रवाई करने की मांग
मंत्रालय ने कहा कि हमने नई दिल्ली और ल्युब्लियाना, दोनों जगहों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के साथ यह मामला सख्ती से उठाया है ताकि ऐसी निंदनीय हरकतों के पीछे के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

नफरत फैलाने वाले प्रचार से रहें सतर्क
मंत्रालय ने दूसरे देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से भी सतर्क रहने को कहा क्योंकि ऐसे समूहों द्वारा नफरत फैलाने वाला प्रचार और गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अन्य जगहों पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों से भी अपील करते हैं कि वे ऐसे समूहों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत भरे प्रचार और गलत जानकारी पर ध्यान दें।

खालिस्तानी समर्थकों ने पहुंचाया था नुकसान
गौरतलब है कि स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना में भारतीय दूतावास परिसर को भारत-विरोधी और खालिस्तानी समर्थकों द्वारा नुकसान पहुंचाया और विरूपित किया गया था। भारत-विरोधी और खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय दूतावास परिसर की दीवारों और बोर्डों पर भारत-विरोधी नारे व आपत्तिजनक सामग्री लिखी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com