सोमनाथ में प्रधानमंत्री के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल

सोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में डमरू मंडल ने प्रस्तुति दी। सड़क से मंदिर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून के डमरू मंडल की प्रस्तुति की धुन पर पहुंचे।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। डमरू की प्रस्तुति के लिए भी दून से युवाओं का दल सोमनाथ पहुंचा। सोमनाथ में हेलीपैड से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ।

इस दौरान देहरादून के डमरू मंडल ने रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार के सामने डमरू की प्रस्तुति दी। एक किमी से ज्यादा तक दून के युवाओं ने डमरू की प्रस्तुति से पीएम मोदी को भी अपनी ओर आकर्षित किया। प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री ने इसकी काफी सराहना की। डमरू मंडल के संचालक अर्जुन श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सदस्य के दल ने सोमनाथ में प्रस्तुति दी है।

पीएम मोदी ने सराहा, शेयर की तस्वीर
सोमनाथ में प्रधानमंत्री के रोड शो में उनकी कार के आगे डमरू मंडल की प्रस्तुति काफी खास रही। प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री ने मंडल के सदस्यों से कहा कि प्रस्तुति काफी अच्छी लगी। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर आधिकारिक पेज से डमरू मंडल की प्रस्तुति की तस्वीरें भी शेयर की गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com