भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्ध अभ्यास मंगलवार को शुरू हो गया। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल को बेहतर बनाना, नई चुनौतियों का सामना करना और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है।
इस अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया।
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास एक साथ औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स के इस्तेमाल के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है, जिसमें पैदल सेना वाले अभियानों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे तालमेल बेहतर होगा।
मंत्रालय ने बताया कि 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड काम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने इसमें शामिल टुकड़ियों को संबोधित किया। हर तरफ से 600 जवान इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal