बॉलीवुड में अक्सर किसी ना किसी के लिंकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं। जैसे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन। इन दोनों के तो ब्रेकअप की खबरें भी अब आने लगी हैं। इन दोनों के अलावा एक और ऐसी जोड़ी है जिसके चर्चे इन दिनों बॉलीवुड में आम हो गए हैं। ये जोड़ी है अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की। सुशांत और रिया को इन दिनों अक्सर साथ देखा जा रहा है। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इन दिनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज (21 जनवरी) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुशांत को उनके इस खास दिन पर तमाम सेलिब्रिटीज जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी खास दोस्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। वहीं रिया के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स तो ऐसा भी दावा कर रहे रहे हैं कि अभिनेत्री ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
दरअसल रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और सुशांत की तस्वीरें साझा कर सुशांत को जन्मदिन की बधाई दी है। इन तस्वीरों के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘सबसे खूबसूरत ‘सुपरमैसिव ब्लैक होल’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा हीरे की तरह चमकते रहो।’
रिया की इस पोस्ट पर सुशांत ने भी कमेंट किया है। सुशांत ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद मेरी रॉकस्टार’। सुशांत के कमेंट पर रिया ने जवाब देते हुए लिखा, ‘गोलगप्पे खाने चलें।’ जिसका सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। ये तस्वीरें अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सुशांत और रिया इन दिनों कई बार साथ स्पॉट होते रहते हैं। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं। दोनों एकसाथ वेकेशन्स पर भी जाते रहते हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इन्हीं दोनों पर रहती हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले सुशांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ सुशांत ने लिखा था, ‘मेरी जलेबी’।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal