क्रिकेटर्स की लाइफ भी बॉलीवुड स्टार्स से कम ग्लैमरस नहीं होती। चाहे बात उनकी लाइफस्टाइल की हो या उनकी वाइफ की। हर मामले में वो सेलेब्स को भी टक्कर देते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सितारा खिलाड़ी सुरेश रैना को ही लीजिए। उनकी लाइफ के साथ वाइफ भी बेहद खूबसूरत है। रैना की पत्नी प्रियंका किसी मॉडल से कम नहीं है। आपको बता दें कि एक समय था जब ये दोनों दोस्त हुआ करते थे। रैना की वाइफ प्रियंका चौधरी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत (बागपत) जिले से ताल्लुक रखता है। प्रियंका के पिता की नौकरी मुरादनगर में होने की वजह से उनका परिवार वहां के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बने क्वार्टर में रहता है। सुरेश रैना के बचपन में उनका परिवार भी वहीं रहा करता था। पारिवारिक दोस्ती के चलते सुरेश और प्रियंका भी दोस्त बन गए। इसके बाद रैना जब क्रिकेटर बन गए तो यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
ऐसे हुई शुरुआत
क्रिकेटर सुरेश रैना के करीबी दोस्तों के अनुसार रैना की लव स्टोरी कुछ साल पहले बेंगलुरु में शुरू हुई थी। वहां वो टीम इंडिया का एक मैच खेलने गए थे। यहां उनकी मुलाकात बचपन की दोस्त प्रियंका से हुई, जो वहां पर नौकरी कर रही थीं। इसी मुलाकात में रैना अपना दिल प्रियंका को दे बैठे।
ये भी पढ़े:जब महिलाए रहती हैं अकेले तब करती हैं कुछ ऐसा, पुरुष तो सोच भी नहीं सकते…
दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे
चली गईं विदेश
जॉब मिलने के बाद प्रियंका विप्रो की नीदरलैंड शाखा में काम करने चली गई थीं।
दोस्ती पूरी तरह से प्यार में बदल गई
प्रियंका के नीदरलैंड चले जाने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के टच में रहे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
शादी का बंधन
3 अप्रैल 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
प्यारी सी बेटी
अब प्रियंका और रैना की एक प्यारी सी बेटी ग्रेसिया भी है।
पहला बर्थडे
15 मई को दोनों ने ग्रेसिया का पहला बर्थडे मनाया था।
प्रियंका को पसंद है क्रिकेट
बीते दिनों इंडिया में लम्बी छुट्टी मनाने के बाद प्रियंका एक बार फिर नीदरलैंड लौट गई हैं। प्रियंका और रैना की जोड़ी को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal