आज का दिन दोआबा वालों के लिए खुशी भरा है। सी.एम. भगवंत मान आज होशियारपुर और आसपास के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
जानकारी के अनुसार सी.एम. मान ने अपने ट्वीट करते लिखा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में विकास की नई मिसाल के रूप में जाना जाएगा। आज वह और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी होशियारपुर में ‘विकास क्रांति रैली’ करने जा रहे हैं जहां से हम होशियारपुर और आसपास के इलाकों के लिए 867 करोड़ के प्रोजेक्टों की शुरूआत करेंगे। आने वाले दिनों में पूरा पंजाब इस तरह की विकास क्रांति का गवाह बनेगा। इंकलाब जिंदाबाद।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal