इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा रिजल्ट की तिथि जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार जनवरी 2026 में आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर जल्द ही अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन जारी होगा रिजल्ट
आईसीएआई की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 08 मार्च, 2026 को जारी कर दिया जाएगा। बता दें, यह रिजल्ट दोपहर तक जारी किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
कहां जारी होगा रिजल्ट
आईसीएआई की ओर से सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
ICAI CA Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
आईसीएआई की ओर से रिजल्ट 08 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ‘ICAI CA Inter Foundation Result Date 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal