सीएम विजय का लंदन इवेंट रद

लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मेट्रोपालिटन पुलिस के दखल के बाद कार्यक्रम रद कर दिया गया।

कार्यक्रम रद होने से कई प्रशंसक निराश हुए। इनमें से कुछ घंटों से लाइन में खड़े थे। मुख्यमंत्री की टीम के एक सदस्य ने लाउडस्पीकर पर घोषणा की कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम कार्यक्रम रद कर रहे हैं क्योंकि सुरक्षा कारणों से हमें अनुमति नहीं मिली है।

अभिनेता से राजनेता बने विजय के होटल के बाहर कई घंटे से इंतजार कर रहे एक युवा प्रशंसक ने कहा, “मुझे लगता है कि यह सही है, लेकिन ये सभी लोग इंतजार कर रहे थे। यह वैसी भीड़ नहीं है जैसी हम तमिलनाडु में देखते हैं। विजय तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के लिए गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश वाले कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com