सीएम रेखा ने कहा-ईंधन बचाना अब राष्ट्रीय जिम्मेदारी, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से कार पूल, मेट्रो और बसों का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन बचाना और सार्वजनिक परिवहन को अपनाना देशहित में जरूरी कदम है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने ईंधन बचत को लेकर कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी अब जरूरत के मुताबिक ही सरकारी वाहनों का इस्तेमाल करेंगे।

दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों का मजबूत नेटवर्क मौजूद है, जिसकी पहुंच पूरे एनसीआर तक है। ऐसे में लोग अगर निजी गाड़ियों की जगह मेट्रो, बस और कारपूल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और प्रदूषण पर भी असर पड़ेगा।

ये केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जितने ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाएंगे, उतना ही बड़ा असर दिखाई देगा। सरकार विभागीय कामकाज में भी वाहनों की संख्या सीमित कर रही है। ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का इस्तेमाल करें और ऑफिस आने-जाने में कारपूलिंग को बढ़ावा दें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com