सीएम यादव अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर आयोजित समिट में होगे शामिल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10वां अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 पर रवींद्र भवन में शनिवार, 27 जून को होने वाले सशक्त उद्यमी समुदध मध्यप्रदेश समिट में शामिल होंगे। समुदध भारत का दिल विकास का दिल का संदेश देने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री, डॉ. यादव एमएसएमई इकाइयों को को 225 करोड 19 19 लाख और स्टार्ट-अप को लगभग 39 लाख की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में महत्वर्ण एमओयु के साथ ही आद्‌योगिक क्षेत्रों का शुभारंभऔर भूमि-पूजन भी होगा। सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उदयम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप और मख्य सचिव अनराग जैन भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयुक्त उद्‌योग दिलीप कुमार ने बताया कि समिट में स्टाल से खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं परिधान तथा अभियांत्रिकी क्षेत्रों के एमएसएमई के लिए बायर सेलर मीट आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसएमई प्रदरशनी एवं ईज ऑफ डूइंग क्लिनिक का उद‌घाटन करेंगे। विभिन्न विभागों और उद्यमियों के प्रदर्शनी में लगभग 60 से स्टॉल होंगे, जिनमें एमएसएमई, स्टार्ट-अप. विभागीय स्टॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ओ.डी.ओ. पी. योजना लाभार्थी, महिला स्व-सहायता समूह, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भोपाल, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भोपाल. भारतीय मानक ब्यूरो, GM, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एन.आइ.टी.टी.आर) तथा बैंकों के प्रतिनिधि, वालमार्ट, फ्लिप्कार्ट जैसे संस्थान सम्मिलित होंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।

समिट में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी समिट को संबांधित करेंगे। प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेन्द्र कुमार सिंह स्वागत उदबोधन देंगे। इस दौरान एमएसएमई, उद्‌यानिकी एवं खादय प्रसंस्करण, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण एवं कटीर उद्योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौदयोगिकी, एसआरएलएम (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तथा आईपीआईपी विभागों की विगत ढाई वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी ढाई वर्ष की कार्य योजना पुर आधारित लघ वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

समिट में 2000 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें एमएसएमई, उद्यमी, स्टार्ट-अप. वित्तीय संस्थान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं महिला स्व-सहायता समुह शामिल होंगे। समिट में विगत ढाई वर्षों की समस्त संबद्ध विभागीय उपलब्धियों तथा आगामी दाई वर्षों की कार्य योजना प्रदर्शित होगी।

समिट में तीन विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम सत्र, ‘नये बाजार, नई, उड़ान’ (एमएसएमई एवं एसएचजी के लिए नए बाजार, अवसर) में एफआईईओ, सीएसआईआर-एएमपीआरआई ओएनडीसी, ईसीजीसी एवं इंडिया पोस्ट के पनलिस्ट भाग लेंगे। दुवितीय सत्र पुंजी तक पहुंच (फंडिंग द नेक्स्ट जनरेशन एमएसएमई), में एनपीसीएल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आरएक्सआईएल ट्रेन्डस प्लेटफॉर्म एवं नाबार्ड के पैनलिस्ट सम्मिलित हैं। तृतीय सत्र ‘ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेण्डर्ड’ (बीआईएस) के सहयोग से उत्पाद गुणवत्ता पर होगा।

उद्योग आयन्त ने बताया कि संयक्त राष्ट्र महासभा दवारा अप्रैल 2017 में पारित संकल्प के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 27 जून को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उदयम दिवस के रूप में घोषित किया गया है। यह दिवस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) की प्राप्ति में एमएसएमई की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के आयोजन का 10वां वर्ष है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com