सीएम मोहन का बड़ा एक्शन मोड: मंत्रियों से दो दिन ‘वन टू वन’ समीक्षा बैठकें

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में दो दिन तक मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के कामकाज और संगठन की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, 17 और 18 मई को दो दिन मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकें आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंत्रियों के विभागीय कामकाज, संगठन से समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। सूत्रों के मुताबकि, इस समीक्षा प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों से करीब 12 अहम मुद्दों पर रिपोर्ट और फीडबैक लिया जाएगा। इसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति, जमीन पर उनके कामकाज की निगरानी, संगठन के साथ तालमेल, गृह और प्रभार वाले जिलों में कार्यकर्ताओं से संपर्क और चुनाव में कमजोर रही सीटों पर किए गए प्रयासों की समीक्षा शामिल होगी।

पार्टी और सरकार की इस संयुक्त समीक्षा को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल कैबिनेट में चार पद खाली हैं और माना जा रहा है कि कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com