अन्य क्षेत्र की तरह टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की दुनिया में भी हर साल कई तरह की नई तकनीक आती हैं, कई सारे गैजेट्स लांच होते हैं और कई तकनीक वे गैजेट्स साल के साथ ही खत्म भी हो जाते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2018 में खत्म होने वाले ऐप और साइट्स पर।

Google Inbox
गूगल ने अपने 4 साल पुराने ‘Inbox by Gmail’ ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। गूगल मार्च 2019 तक जीमेल इनबॉक्स को बंद करेगा। इसके पीछे गूगल का कहना है कि वह जीमेल पर फोकस करना चाहता है। बता दें कि इनबॉक्स बाय जीमेल को 2014 में लांच किया गया था।

Yahoo Messenger
इसी साल 17 जुलाई को याहू मैसेंजर बंद हो गया है। वेरिजॉन के स्वामित्व वाली याहू ने याहू मैसेंजर के यूजर्स को नए मैसेजिंग ऐप स्क्विरल (Squirrel) पर शिफ्ट कर दिया है।

Google URL shortener
गूगल ने अपने यूआरल शॉर्टनर को 30 मार्च 2019 तक बंद करने का ऐलान किया है। Google ने साल 2009 में URL शॉर्टनर goo.gl को लॉन्च किया था हालांकि इसका मतलब यह है नहीं कि जिन लिंक्स को इसके जरिए छोटा किया गया है वे काम नहीं करेंगे। सभी लिंक्स पूरी तरह से काम करते रहेंगे। 13 अप्रैल से इसे बंद करने की शुरुआत हो जाएगी।

Facebook M personal assistant
फेसबुक ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट एम को बंद करने का फैसला लिया है। तमाम कोशिशों के बाद भी इसके यूजर्स की संख्या मात्र 2000 ही थी। ये सभी यूजर्स सिर्फ अमेरिका के थे। इस असिस्टेंट की मदद से यूजर्स इवेंट की लिस्ट बना सकते थे। साथ ही पेमेंट का भी काम इसके जरिए किया जाता था।

Google Spaces
गूगल ने अपने ग्रुप मैसेजिंग ऐप गूगल स्पेसेज को साल 2016 में लांच किया था। यह छोटे ग्रुप्स में चैटिंग के लिए लांच किया गया था लेकिन लोकप्रियता नहीं मिलने के कारण इसे बंद किया जा रहा है।

Google Blob Emoji
Google अपने लोकप्रिय ब्लॉब इमोजी को भी बंद करने जा रहा है। इस विश्व इमोजी दिवस पर 17 जुलाई 2019 में बंद किया जाएगा।

Facebook Hello
Facebook ने साल 2015 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हेल्लोऐप लांच किया था लेकिन इसे इसी साल 31 जलाई को बंद कर दिया गया। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने कॉन्टेक्टस नंबर और फेसबुक की जानकारियों को एक जगह अपने फोन में रखते थे।

Facebook Moves
फेसबुक ने इस ऐप को साल 2014 में लांच किया था। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी रोज की दिनचर्या को रिकॉर्ड कर सकते थे। इस ऐप को साल 2018 की 31 जुलाई को बंद कर दिया गया है।

Google Allo
गूगल ने अपने लोकप्रिय ऐप गूगल Allo को भी बंद करने का फैसला लिया है। गूगल ने ऐलो ऐप में इसी साल अप्रैल से निवेश करना बंद कर किया था। इस ऐप को 2016 में लांच किया गया था।

YouTube gaming app
गूगल ने अपने यूट्यूब गेमिंग ऐप को 2015 में लांच किया था और अब इसे मार्च 2019 तक बंद कर दिया जाएगा।

Google Plus
कई बार डाटा लीक होने के बाद गूगल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गूगल प्लस (Google+) को बंद करने का फैसला लिया है। अभी हाल ही में इसके 5 लाख यूजर्स का डाटा लीक हुआ था।

Google Chrome apps
गूगल ने अपने क्रोम वेब स्टोर को भी बंद करने का फैसला लिया है। गूगल ने कहा है कि क्रोम वेब स्टोर का सपोर्ट अब विंडोज, मैक और लाइनक्स पर नहीं मिलेंगे।