साउथ अफ्रीका का T20 World Cup 2026 में जारी है विजयी अभियान

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई को हरा दिया है। इस मुकाबले में ऐडन मार्करम की अगुवाई वाली टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीत लिए हैं। इस मैच में प्रोटीज के लिए ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश हीरो रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 122 रन बनाए थे।

कॉर्बिन बॉश की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने यूएई को हरा दिया है। इसी के साथ प्रोटीज ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीत लिए हैं। बॉश ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और इसी वजह से यूएई की टीम 122 रन ही बना सकी और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 123 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बॉश ने इस मुकाबले में 3 विकेट हासिल किए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका और यूएई का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। यूएई की टीम को 122 रनों के छोटे स्कोर पर रोक दिया और मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की।

यूएई ने बनाए 122 रन
यूएई की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। उनके लिए अलीशान शराफू ने सबसे अधिक 38 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद वसीम 12 गेंदों पर 22 रन बना सके। इन दोनों के अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया, जिसकी वजह से यूएई की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश शानदार रहे। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 12 रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा एनरिक नॉर्ट्जे ने भी 2 विकेट चटकाए, जबकि जॉर्ज लिंडे को एक सफलता मिली।

साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला
123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐडन मार्करम की अगुवाई वाली टीम ने तेज शुरूआत की लेकिन 32 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, रयान रिकल्टन ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 25 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। इस तरह से साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य को 13.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। 3 विकेट लेने वाले बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com