घर में बेटी के पास पढ़ने आने वाली उसकी सहेली से पिता का नैन मटक्का हो गया। यह सब छह महीने तक चलता रहा। मामला तब खुला जब बेटी अपने पिता का मोबाइल चला रही थी।
![]()
पिता के फोन पर उसकी सहेली का फोन आया और बोली, जानू कैसे हो…। पिता के फोन पर जानू शब्द सुनकर बेटी बोली, मैं जानू नहीं जानू की बेटी बोल रही हूं। इसके बाद लड़की ने फोन काट दिया। इसके बाद बेटी ने फोन नंबर चेक किया तो वह उसकी सहेली का निकला।
इस घटनाक्रम संबंधी बेटी और मां ने जब पिता से पूछा तो उसने आरोपों को नकारते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। गत सुबह करीब 11:30 बजे मां-बेटी सहेली के घर उसे समझाने पहुंची तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसमें मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड पहुंची और मेडिकल करवाने के बाद सहेली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी।
बेटी का आरोप है कि उसी के घर के पास रहने वाली उसकी सहेली मार्च में घर में पढ़ने के लिए आती थी। इसी दौरान उसने पिता से इश्क लड़ा लिया और अब पिता के पैसों पर ऐश कर रही है। वह जब मां के साथ सहेली को समझाने गई तो सहेली व उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया।
एक्सवाई के नाम से पिता ने सेव किया था नंबर
बेटी ने बताया कि पिता ने सहेली का नंबर मोबाइल फोन पर एक्सवाई के नाम से सेव किया था। वहीं दूसरे पक्ष की लड़की ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसकी अपनी सहेली से नहीं बनती, इसलिए वह अपने पिता का नाम लेकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। रविवार को उसकी सहेली व उसकी मां दोनों ने उसके घर आकर झगड़ा भी किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal