शेरु उर्फ शेरा फिल्मों में काम करने का शौक रखता था। उसने इस मामले में सलमान खान के घर और अॉफिस दोनों जगह मिलने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से शेरु सलमान खान से नाराज हो गया और फिर उसने मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रयागराज के करेली इलाके से शेरू उर्फ शेरा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई। युवक के खिलाफ मुंबई थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
फिटनेस और अपनी सेक्सी अदाओं से सुर्खियों में आई मलाइका अरोड़ा, रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों…
इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के 3 अधिकारी शनिवार को करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरु कर दी। अधिकारियों के अचानक एेसा करने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लगभग 3 घंटे की छापेमारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच हाथ शेरा नाम का युवक लगा। युवक को पकड़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर सीधे मुंबई के लिए रवाना हो गई।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
