सबसे सस्ती कीमत Rs 4999 में, Mi Diwali Sale, Redmi 7A मिलेगा…

Redmi 8A भारत में 25 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को Redmi 7A के सक्सेसर के रूप में लॉन्च कर रही है। कीमत के ममले में Redmi 7A वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट था।

अकसर ऐसा होता है की नए लॉन्च से पहले कंपनियां अपने पुराने मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर देती है। यही Xiaomi ने भी किया है। Redmi 7A Diwali Mi Sale के दौरान मात्र Rs 4999 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 7A इस सेल में अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है। ध्यान रहे की यह कीमत HDFC कार्ड ऑफर्स का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलाकर है।

Redmi 7A भारत में दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। फोन का बेस मॉडल 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत Rs 5999 है। सेल के दौरान यह फोन Rs 4999 में उपलब्ध होगा। मोबाइल फोन का दूसरा मॉडल 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है।

इसकी कीमत Rs 6199 है। Mi sale में Redmi 7A के साथ-साथ Redmi Note 7S, Redmi K20 सीरीज, पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। Diwali Mi sale की शुरुआत सितम्बर 28 को 12PM बजे से होगी। यह सेल 4 अक्टूबर तक चैलगी। Redmi 8A की बात करें, तो फोन वॉटरड्रॉप नॉच, बैक और फ्रंट पर सिंगल कैमरा, ऑरा डिजाइन, 5000mAh की बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, टाइप C सपोर्ट, पॉवरफुल चिप आदि खासियतों के साथ आएगा।

Xiaomi Redmi 7A Vs 8A: Redmi 8A लॉन्च होने ही वाला है। इससे पहले Redmi 7A काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो रहा है। अब देखना यह है की इन दोनों फोन्स में से आपके लिए कौन-सा हैंडसेट आपके लिए बेहतर हो सकता है? Redmi 8A में आपको Redmi 7A की तुलना में थोड़ी बड़ी स्क्रीन होगी।

दोनों की स्क्रीन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होगा। बैटरी की बात करें, तो Redmi 8A में लगभग 25 प्रतिशत अधिक बैटरी कैपेसिटी मिलेगी। बैटरी के मामले में Xiaomi Redmi 8A बेहतर विकल्प साबित होगा। इसके साथ Redmi 8A में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। यह सभी Redmi 8A के प्लस प्वैंत हैं, जो इसे Redmi 7A से बेहतर बनाते हैं।

अगर आपका स्मर्त्फोने यूसेज बेसिक है, तो Redmi 7A आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसके अपग्रेडेड मॉडल में काफी कुछ नया मिलेगा, तो इसके लिए इंतजार करना बुरी डील नही होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com