माता-पिता के लिए संतान सुख दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। संतान प्राप्ति के लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी दोनों को लाल गाय व बछड़े की सेवा करनी चाहिए। चांदी की बांसुरी राधा-कृष्ण के मंदिर में पति-पत्नी दोनों मिलकर गुरुवार के दिन अर्पित करें। घर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का चित्र लगाएं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गुरुवार के दिन गुड़ का दान करने से भी संतान सुख प्राप्त होता है। गुरुवार के दिन गरीबों में गुड़ बांटे। रोजाना पशुओं को भोजन खिलाएं। रात को सोते समय अपने सिरहाने जल से भरा पात्र रखें और सुबह इस जल को पेड़-पौधों में डाल दें। माना जाता है कि संतान सुख पाने के लिए अपने बिस्तर में हरे रंग की बांसुरी को छुपाकर रखें। ऐसा करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।
संतान सुख में बाधा होने पर शयनकक्ष में हाथी का चित्र या प्रतिमा रखें। पत्नी को हमेशा पति के बाएं ओर सोना चाहिए। यदि संतान का जन्म हो जाए तो मिठाई में अंशमात्र नमक का भी समावेश कर दें। स्कन्द माता के पूजन से मातृत्व सुख प्राप्त होता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal