सबरीमाला मंदिर में महिला भक्तों ने किया दर्शन, टूट गयी सालों पुरानी ये परम्परा…

भगवान अयप्पा के दर्शन करके सालों पुरानी परंपरा तोड़ दी। इन महिला भक्तों ने सुबह 3:45 बजे मंदिर में जाकर दर्शन किया। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को भगवान अयप्पा स्वामी के मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी। हालांकि, भगवान अयप्पा के भक्तों के विरोध के कारण अब तक एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी थी।


पुरुषों के कपड़ों में किया प्रवेश

प्राप्त जानकारी अनुसार पेशे से वकील बिंदु और सामाजिक कार्यकर्त्ता कनकदुर्गा ने कहा कि उन्होंने पुरुषों के कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करके दर्शन किया। दोनों के मुताबिक इस दौरान दर्जन भर पुलिस कर्मी भी सिविल ड्रेस में उनके साथ मौजूद रहे। बिंदु पेरिन्थालमन्ना और कनकदुर्गा कन्नूर की रहने वाली है। दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है।

इस सेक्सी वीडियो को देखने का मजा अकेले में ही आएगा…

एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची। दोनों महिलाओं के दर्शन के लिए पुलिस ने पहले से इंतजाम किये हुए थे। पुलिस ने दोनों के दर्शन का वीडियो भी जारी किया है। इसी के साथ प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि हमने पुलिस को दर्शन करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने का आदेश दिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com