समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा को विचलित होते देख बेहद प्रसन्न हैं। कांग्रेस तथा भाजपा के हिंदु-मुसलमान पार्टी की जंग में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं। अखिलेश यादव आगरा में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर केंद्र के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हवा में तीर चला रही है तो उत्तर प्रदेश में सरकार के तमाम दावों के बाद भी यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब एक दर्जन से अधिक हत्याएं न हो रही हों। यह सरकार तो छोटी बच्चियों की भी अस्मत नहीं बचा पा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal