संसद में ‘हरिवंश जी की निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है: PM मोदी

एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘हरिवंश जी का जितना सम्मान मैं करता हूं, सदन का हर सदस्य उनका उतना ही सम्मान करता है। उन्होंने यह सम्मान कमाया है। संसद में उनकी निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है।’

एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर कांग्रेस सासंद गुलाम नबी आजाद ने उन्हें शुभकामना दी है। आजाद ने कहा, यह दूसरी बार है जब वह (हरिवंश) सदन के उपसभापति चुने गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। वह सभी दलों के सदस्यों के लिए निष्पक्ष रहे हैं।

राज्यसभा के अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने  कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों से अपील की कि वह आवश्यक कारणों के अलावा घर से न निकलें।

उन्होंने कहा कि संसद सत्र भी आवश्यक सेवाओं में आता है। हिंदी दिवस के अवसर पर नायडू ने सभी सांसदों सलाह दी कि वह सभी भाषाओं का सम्मान करें।

नायडू ने कहा, हिंदी भाषा को विस्तारित करने की जरूरत है। हमें बच्चों को अन्य भाषाएं सीखने के लिए उत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा श्रेष्ठ या हीन नहीं है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com