समाजवादी पार्टी के अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने बड़ी लड़ाई के लिए कमर कस ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर आज उन्होंने बागपत के साथ ही साथ मुजफ्फरनगर में अपनी पार्टी के लिए लोगों की नब्ज टटोली।
बागपत के बिनौली में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष व शिवपाल यादव ने दरकवदा गांव में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने को मोर्चा बनाया गया है। शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उपेक्षित और अपमानित होकर उन्होंने मोर्चा बनाया। भाजपा में जाने की बात को सिरे से खारिज किया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा क्यों बनाया के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने नेताजी के साथ मिलकर बड़ी शिद्दत से समाजवादी पार्टी बनाई थी। उनकी सपा में लगातार हो रही उपेक्षा के चलते सीनियर, अपमानित व उपेक्षित हैं, जिनको हाशिये पर रख दिया गया था उनको जोड़कर सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। प्रदेश में मोर्चे के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलना है। मोर्चा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लडे़गा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal