आजकल लड़कियां अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी आगे बढ़ गयी है। देश के राज्य हरियाणा में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है जिसके तहत शादी करके पति संग ससुराल लौट रही दुल्हन ने रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। ससुराल वालों ने बच्चे को अपनाने से मना कर दिया था, लेकिन दूल्हे ने बच्चे को अपना लिया।

रास्ते में ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म:
दूल्हा राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है, जबकि दुल्हन हरियाणा के जालंधर की रहने वाली है। बुधवार की रात जालंधर में शादी संपन्न हुई और भरतपुर लौटते वक्त लुधियाना-राजपुरा के बीच दुल्हन ने सरकारी अस्पताल में गुरुवार की सुबह बच्ची को जन्म दिया।
क्या थी वजह:
शादी दो साल पहले तय हुई थी और दूल्हे ने बताया कि इस बीच वह लड़की से मिलता जुलता रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भरतपुर के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की दो साल पहले जालंधर की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की से शादी तय हुई थी।