दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य मंत्री भी शामिल रहे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत की याद दिलाता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। यह वह जगह है जहां असेंबली में बम फेंके जाने के बाद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव पर कोर्ट का ट्रायल हुआ था। मैं अपने शहीदों को नमन करती हूं। उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।’
दिल्ली के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा, ‘यह वह कॉरिडोर है जहां कभी ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा गूंजता था और जहां भगत सिंह पर केस चला था। श्रद्धांजलि के तौर पर शहीद भगत सिंह की एक मूर्ति लगाई गई है, जिससे लोगों, खासकर युवाओं को उनके जीवन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस पहल को मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने लीड किया था।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal